हमारी कहानी
द कानपुर इनकम टैक्स एंड जीएसटी बार एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 2019 में अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता पंकज कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता रामजी सिंह और अन्य सदस्यों ने मिलकर की।
उस समय कानपुर में आयकर की कोई भी एसोसिएशन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से पंजीकृत नहीं थी, जिससे सदस्यों को दिक्कत हो रही थी। इस पर सदस्यों ने बैठक की और तय किया कि आयकर और जीएसटी की एक संस्था बनाई जाए और उसे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से पंजीकृत कराया जाए।
कानपुर में आयकर और जीएसटी की यह पहली संस्था है जो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से पंजीकृत हुई। इसकी सदस्यता केवल उन अधिवक्ताओं के लिए है जो आयकर और जीएसटी की प्रैक्टिस करते हैं।
संस्था का शपथ ग्रहण समारोह 26 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ, जो वर्ष 2026-27 के लिए था। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पी.एम. चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन थे।
इसके बाद एसोसिएशन ने कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं और आगे भी करती रहेगी।
शपथ ग्रहण समारोह 2026-27

शपथ ग्रहण समारोह में दीप प्रज्वलन।


